बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नगरनौसा से प्रतिभा कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कम उम्र में शादी से होने वाली परेशानियों के बारे में बता रही है। प्रतिभा कुमारी का कहना है 21 वर्ष की उम्र से पहले लड़की की शादी नहीं करनी चाहिए क्यों कि वह कम उम्र में इतनी समझदार नहीं होती की खुद को और परिवार को संभाल पाए। कम उम्र में शादी होने से लड़की ससुराल के अलग माहौल में खुद को नहीं संभाल पाती है ,कम उम्र में ही गर्भवती हो जाती है और वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान हो जाती है इसलिए कम उम्र में लड़की की शादी नहीं करनी चाहिए।