बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड हिलसा से रिपोर्टर ने नल जल के विषय पर मुन्नी देवी से साक्षात्कार लिया। मुन्नी देवी बता रही है सरकार ने नल जल योजना में जगह जगह पर पानी की टंकी लगवाई है किन्तु लोग उस टंकी के नल को खुला छोड़ देते है और पानी बर्बाद हो जाता है। पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है इसलिए हमे पानी की बर्बादी बिलकुल नहीं करनी चाहिए। जरुरत के अनुसार ही पानी खर्च करना चाहिए।