बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड हिलसा से कुमारी किरण सिन्हा बता रही है सरकार ने नल जल योजना में जगह जगह पर पानी की टंकी लगवाई है किन्तु लोग उस टंकी के नल को खुला छोड़ देते है और पानी बर्बाद हो जाता है। चापाकाल ,कुंए ,बोरवेल ,तालाब का पानी सूखता जा रहा है जो हमारे भविष्य के लिए अच्छा नहीं है। पानी हमारे जीवन के लिए बहुत ही आवश्यक है इसलिए हमे पानी की बर्बादी बिलकुल नहीं करनी चाहिए। जरुरत के अनुसार ही पानी खर्च करना चाहिए। और नल को हमेशा समय से बंद करना चाहिए
