बिहार राज्य के नालंदा जिले के करायरसुराय प्रखंड से किरण सिन्हा ने बताया कि पानी का प्राकृतिक श्रोत सुख गया है।परन्तु मुख्यमंत्री की जल-नल योजना के कारण घर-घर साफ़ पानी सुबह-शाम पहुंच रहा है और ग्रामीण सुरक्षित एवं साफ़ पानी पी रहे हैं। भविष्य में क्या होगा नही मालूम। साथ ही इनका कहना है कि प्राकृतिक श्रोत सुख जाने एवं टूबवेल के अभाव में किसानों को खेतों में सिंचाई करने में असुविधा हो रही है।
