बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड करायपरसुराय के पंचायत मकरोता से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से नल जल की योजना के बारे में कुछ बताना चाहती है कि पहले जान नल जल की योजना नहीं थी तब ग्रामीणों को पानी के लिए बहुत दिक्कत होती थी, जो चापाकल था वो भी चलता नहीं था क्यूंकि उसका पानी निचे चला गया था,परन्तु अब नल जल की योजना आयी है, तो बहुत राहत मिली है पिने की पानी की सुविधा हो गयी है। इसके साथ ही उन्होंने बतया की हमें पानी की बर्बादी नहीं करनी चाहिए जब जरुरत नहीं हो तो हमे नल को बंद कर के रखना चाहिए और पानी को बचा कर रखना चाहिए। पानी के पीना मनुष्य का जीवन निर्वाह नहीं हो सकता है पानी जीवन के लिए अतिआवश्यक है इसलिए हमे पानी को बचा कर रखना चाहिए।
