बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड करायपरसुराय से निर्मला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से रेशमा खातून से साक्षात्कार ली है। जिसमे वे बता रही है कि मुस्लिम समुदाय में निकाह कैसे होता ,उनका कहना है कि परिवार और समाज में लोग एक दूसरे के लिए रिश्ते बताते है। अगर पसंद आया तो रिश्ते और सम्बन्ध बनते है। जिस तरह हिन्दू समाज में पंडित शादी करवाते है ठीक उसी तरह मुस्लिम समाज में शादी मौलाना करवाते है। इनके मोहल्ले में अभी तक किसी का तलाक नहीं हुआ है। गाँव देहात में मुस्लिम समाज की महिलाये तलाक की जानकारी नहीं रखती है और ना ही तलाक लेती है।