बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड करायपरसुराय से निर्मला देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से आरती देवी से साक्षात्कार लिए है जिसमे उनका कहना है कि उन्हें मेरी आवाज मेरी पहचान मंच पर एक नारी सब पर भारी और मेरी जिंदगी और मेरा अधिकार कार्यक्रम बहुत पसंद आता है। पति पत्नी के रिश्ते को ख़ूबसूरत बनाने के लिए जरुरी है कि पति पर आत्मनिर्भर न रहे पति कहा जा रहे है कहाँ से आ रहे है इतना रोक टोक नहीं होना चाहिए। पति पत्नी को एक दूसरे पर दबाव नहीं बनाना चाहिए। पति पत्नी एक दूसरे के दुःख तकलीफ को समझ सकते है। हर पत्नी को चाहिए की आत्मनिर्भर बने और पति का साथ दे जिससे परिवार खुशहाल रहे और दोनों की जिन्दगी खुशनुमा रहे। दोनों एक दूसरे पर विश्वाश बना कर रखे इस विश्वास पर ही दोनों अपना रिश्ता निभा सकते है। परिवार में आर्थिक समस्याएँ आती रहती है इसलिए पत्नी को भी आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनना जरुरी है
