बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड नूरसराय से मंजू कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि मेरा पैसा मेरी ताकत कार्यक्रम सुनती है जिससे इनको मोबाइल के द्वारा पैसे का लेन देन कैसे किया जाता है इसकी जानकारी मिली। पर पैसे का लेन देन भीम यूपीआई द्वारा भी होता है जिसकी जानकारी इन्हे नहीं है अत: ये मेरा पैसा मेरी ताकत कार्यक्रम के द्वारा भीम यूपीआई का कैसे इस्तेमाल करते है इसकी जानकारी मांग रही है।