बिहार राज्य के जिला नालंदा के प्रखंड करायपरसुराय के पंचायत मकरोता से कुमारी किरण सिन्हा मोबाइल वाणी के माध्यम से कहती है कि बटुवे में ज्यादा पैसा नहीं रखे। लोगो को बैंक में पैसे रखने चाहिए और बैंक एप का इस्तेमाल करना चाहिए जिससे पैसे सुरक्षित रहेंगे। दीदी लोग को बचत करना जरुरी है।सही दीदी जीविका में बचत कर ही रही है और रोजगार व अन्य काम के लिए लोन भी उठाती रहती है। साथ ही उस पैसे से वे रोजगार कर अच्छे से अपना जीवन यापन करती है।
