बिहार राज्य के नालंदा जिले के कराइपरसुराई प्रखंड के मकरावता पंचायत से कुमारी किरण सिन्हा ने बताया कि महिलाओं को अपने हक़ के लिए लड़ना चाहिए। क्यूंकि महिलाएं जब अपने हक के लिए लड़ेंगी नहीं तो उनका उत्थान नहीं हो पायेगा। महिलाओं को हिम्मत करके अपने हक के लिए बोलना चाहिए आवाज उठानी चाहिए ताकि महिलाओं का उत्थान आगे बढ़े । महिलाएँ को ससुराल में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ,उनसे कहा जाता है कि घर से बहार ना जाये दब कर रहे ।ऐसे में तो महिलाओं की जिंदगी बर्बाद है। महिलाओं को अपने कदम आगे बढ़ाना चाहिए ताकि समाज में जीने के लिए कुछ भी कर सके और अपने हक़ के लिए आवाज उठा सके ।साथ ही इनका कहना है कि जीवन हंसी-ख़ुशी और आजादी से जीना चाहिए।