बिहार राज्य के नालंदा जिला के कराइपरसुराई ब्लॉक के वैरीगंज से संजुक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, आपका पैसा आपकी ताकत कार्यक्रम संजुक्ता देवी को सुनने में बहुत अच्छा लगता है। इस कार्यक्रम को सुनने के बाद इन्हे बचत कैसे करना है, इस बारे में जानकारी मिली। संजुक्ता देवी सभी लोगो से यह कहना चाहती है की, हम सभी को थोड़े थोड़े पैसे बचा कर रखना चाहिए। ताकि इन पैसो को हम अपने बुरे वक़्त में इस्तेमाल कर सके।