बिहार राज्य के नालंदा जिला के कराइपरसुराई प्रखंड के मकरौता पंचायत से कुमारी किरण सिन्ह मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रह है कि आपका पैसा आपकी ताकत है इसलिए हमें अपने पैसे को बचा कर रखना है जैसे की अगर हम दो रूपया कमाते है तो हमें एक रूपया बचा कर रखना चाहिए। क्यूंकि अगर हम पैसे की बचत नहीं करेंगे तो जब हमें जरुरत पड़ेगी पैसे की तो हमें साहूकार से या समूह से लोन लेना पड़ेगा और लोन लेने पर हमे ब्याज भी देना पड़ेगा जिसमे इंसान दब जायेगा और दबा व्यक्ति कभी आगे बढ़ नहीं सकता है। इसलिए हमें अपनी आय के अनुसार बचत करनी चाहिए
