बिहार राज्य के नालंदा जिला के कराइपरसुराई प्रखंड के पंचयात मकरौता से कुमारी किरण सिंघा मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि आपका पैसा आपकी ताकत कहानी से पैसे बचत करने की सिख मिलती है, क्यूँकि पहले जब वो कमाती थी तो एक भी पैसे की बचत नहीं कर पाती थी परन्तु इस कार्यक्रम को सुनकर उन्हें सीख मिली की हमे किस प्रकार से पैसे की बचत करनी चाहिए। हम अगर सौ रूपए कमाते है तो हमें पचास नहीं तो पचीस भी बचा सकते है जो आगे चल कर जब हमें आवश्यकता पड़ेगी उस समय हम उस बचत किये पैसे का सही उपयोग कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि जब हम पैसे की बचत करेंगे तो हमें किसी साहूकार या समूह से कर्ज लेने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी क्यूंकि उन्हें ऋण भी देना पड़ेगा।
