बिहार राज्य के नालंदा जिला के करायपरसुराय प्रखंड के मकरौता पंचायत से संजुक्ता देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से एक छात्रा पूजी कुमारी से साक्षात्कार लिया है।जिसमें उन्होंने बताया कि वे मेरी जिंदगी मेरा अधिकार कार्यक्रम को सुना है और लोगों से कहती हैं कि इस कार्यक्रम को जरूर सुने क्यूँकि इससे ऑनलाइन हिंसा की जानकारी मिलती है ,जिस से महिलाएं एवं लड़कियां जागरूक हो सकेंगी , ताकि उनके अपने ऊपर होने वाली हिंसा के खिलाफ आवाज़ उठा सकेंगी ।इसके साथ ही साथ उन्होंने बताया कि हिंसा करना या हिंसा सहना दोनों ही अपराध है,इसके लिए हमे जागरूक होना होगा क्यूंकि महिलाएं कमजोर नहीं होती एवं महिलाओं को अपने अधिकार के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
