-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शंघाई सहयोग संगठन के राष्ट्राध्यक्षों के परिषद की 21वीं बैठक को आज वर्चुअली संबोधित करेंगे। - प्रधानमंत्री 24 सितम्बर को वॉशिंगटन में क्वाड नेताओं के शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। साथ ही संयुक्त राष्ट्र महासभा के सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। - सरकार ने राष्ट्रीय परिसम्पत्ति पुनर्निर्माण कंपनी द्वारा जारी की जाने वाली प्रतिभूति रसीदों के लिए 30 हजार छह सौ करोड रूपए तक की गारंटी देने की घोषणा की। - वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज लखनऊ में जी एस टी काउंसिल की 45वीं बैठक की अध्यक्षता करेंगी। -प्रधानमंत्री ने कहा -आधुनिक आधारभूत ढांचे ने जीवन और व्यापार को आसान बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नई दिल्ली में दो रक्षा कार्यालय परिसरों का उद्घाटन किया। -सरकार ने कहा - देश में पिछले 11 सप्ताह से साप्ताहिक संक्रमण दर तीन प्रतिशत से नीचे है। स्वस्थ होने की दर 97 दशमलव छह चार प्रतिशत। -देश की 20 प्रतिशत आबादी को कोविड रोधी टीके की दोनेां खुराकऔर 62 प्रतिशत को पहली खुराक दी जा चुकी है। -गुजरात में नए मंत्रिमंडल में दस कैबिनेट सहित कुल 24 मंत्रियों को शपथ दिलायी गई। -उत्तरप्रदेश के कई जिलों में वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित। -भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने विश्व कप के बाद ट्वेंटी-ट्वेंटी टीम की कप्तानी छोडने की घोषणा की।
