बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से आभा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहती है की, मेरी आवाज मेरी पहचान पर चल रहे सारे कर्यक्रम इनको और इनके परिवार वालो को बहुत अच्छी लगती है।मेरी आवाज मेरी पहचान पर परिवार नियोजन का कार्यक्रम सुन कर इन्होने अपनी बेटी से कहा की तुम्हे भी परिवार नियोजन अपनाना चाहिए।इनकी बात को मानते हुए इनकी बेटी ने परिवार नियोजन अपनाया।इनका कहना है की दो से ज्यादा बच्चे रखने से परिवार को बहुत सारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।