बिहार राज्य के नालंदा जिला के हरनौत प्रखंड से कविता कुमारी ने मोबाईल वाणी के माध्यम से जानकारी दिया कि मेरी आवाज मेरी पहचान सुनने से बहुत सारी जानकारियां मिल रही हैं। इसमें रेखा और परी की कहानी में दो बच्चे रखने की जानकारी मिली। कविता कुमारी का कहना है कि कम उम्र में शादी होने से कम उम्र में ही बच्चा हो जाता है, जिससे मानसिक और शारीरिक हानि होती है। उनका कहना है कि पहले उनको इसके बारे में जानकारी नहीं था लेकिन मेरी आवाज मेरी पहचान सुनने के बाद उनको इसकी जानकारी मिली और उन्होंने अपना ऑपरेशन करवा लिया। अब वे दुसरी महिलाओं को भी जानकारी दे रही हैं,ताकि वे भी अपने घर में दो बच्चे से ज्यादा ना रखें क्यों कि छोटा परिवार ही सुखी परिवार होता है।