समस्त विश्व में व्याप्त कोरोना से इंसान ही नहीं अपितु सृष्टि के समस्त जीव जंतु पशु पक्षी भी इस समय संकट के दौर से गुजर रहे हैं मनुष्य द्वारा समस्त जीवो चाहे पशु-पक्षियों जीव हो या जंतु सबका पेट भरने का काम परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से इंसान ही करता है परंतु आज जब इंसान के अस्तित्व पर ही कोरोना का भय व लॉक डाउन से उत्पन्न हुई समस्या जिससे उद्योग व्यवसाय बंद हो गए रोजी रोटी के संकट से लोग खुद परेशान हैं ऐसे में इंसान के भरोसे रहने वाले जीवों पर पड़ने वाला संकट लाजमी है ऐसे में कुछ लोग जहां गायों को चारा उपलब्ध करा रहे हैं वहीं मंदिरों पर रहने वाले बंदरों को भी लोग फल फूल आदि उपलब्ध करा रहे हैं ऐसी स्थिति में परोक्ष रूप से कितने जीव भूखमरी की बलिवेदी पर चढ़ जा रहे होंगे यह कहना कठिन है