उत्तरप्रदेश राज्य के गाज़ीपुर ज़िला के जखनियाँ प्रखंड के नेवादा ग्राम से शेष नाथ ने गाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सरकार द्वारा मुफ़्त में राशन देने का बात की गई थी लेकिन उनके क्षेत्र के कोटेदार द्वारा पैसे लेकर राशन लिया जा रहा है। जनता परेशान है। उनको यह जानना है कि सरकार द्वारा मुफ्त राशन मिलने का क्या नियम है ?
