सुजीत कुमार सिंह लखनऊ स्थित सपा कार्यालय मैं आज दिन बुधवार को बनारस के समाजवादी छात्र नेता रचित गुप्ता, साकिर अली और तमाम कार्यकर्ताओं ने CAA के विरोध में प्रदर्शन किया | उनसे बातचीत करने पर उन्होंने बताया की केन्द्र की मोदी सरकार ने नागरिकता कानून जैसे नियम ला कर यह सिद्ध कर दिया की वह एक सांप्रदायिक पार्टी है | हम इस क़ानून का पुरजोर विरोध करते हैं | विरोध का मुख्य कारण यह है की यह कानून देश को बाटने वाला है | अगर आप बाकी धर्म के लोगों को शरण लेते हैं , तो प्रताड़ित मुसलमानों को क्यों नहीं | यह सरासर अन्याय है , यह कानून मुस्लिम विरोधी है | तथा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मानसिकता को दिखाता है | क्यूंकि केंद्र में बैठी मोदी सरकार संघ की विचारधारा से काम करती है | नागरिकता कानून भविष्य में आने वाले NRC का पहला कदम है | बहुत ही धूर्त तरीके से सरकार पहले बाकी सभी धर्म को लोगों को नागरिकता देकर एक समुदाय विशेष को बाहर करना चाहती है | साथ ही अपने वोट बैंक को मजबूत करना चाहती है | हम इस बिल के विरोध में तब तक विरोध करते रहेंगे जब तक सरकार इसको वापस नहीं लेती हैं |