उत्तरप्रदेश राज्य के ग़ाज़ीपुर जिला से पन्ना लाल गाजीपुर मोबाइल मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि जगदीशपुर के गोदसइया गावं में कुछ दिन पहले पीपल के पेड़ के गिरने से बिजली का तार टूट गया था ,जिसके कारण ग्रामीणों और विद्यार्थियों को काफी परेशानी का समना करना पड़ रहा था। इस खबर को गाजीपुर मोबाईल वाणी पर प्रसारित किया गया था। जिसके बाद इस खबर को बिजली विभाग के सम्बंधित अधिकारीयों को फारवर्ड किया गया। इसके फलस्वरूप बिजली विभाग के कर्मचारी इस समस्या को संज्ञान में लेकर बिजली के तार को बनवाया। इस कार्य हेतु जगदीशपुर के गोदसइया गावं के ग्रामीणोंने ने गाजीपुर मोबाईल वाणी को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया।