उत्तरप्रदेश राज्य से विनय कुमार ठाकुर ने गाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि कासिमाबाद क्षेत्र में वाराणसी से बलिया जाते समय रविवार के दिन सुबह प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव का कासिमाबाद चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने बताया कि नागरिकता संशोधन कानून देश की एकता अखंडता के लिए ठीक नहीं है। उनकी पार्टी इसके विरोध में और कहा कि हमारे देश का संविधान धर्मनिरपेक्ष है। अपने देश में सभी धर्म के लोग यहां रहते हैं नागरिकता संशोधन कानून संविधान के विरोध में है। पूरी खबर सुनने लिए क्लिक करें ऑडियो पर।