बिहार राज्य के किशनगंज जिले की एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया की लोक आस्था का महापर्व छठ अहले सुबह उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही संपन्न हो गया। छठ पर्व के अंतिम दिन छठवर्तियों ने विभिन्न छठ घाट पहुंच कर उदयीमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इसके बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। जिले भर के विभिन्न छठ घाटों पर सुबह तीन बजे से ही छठवर्तियों की भीड़ उमड़ने लगी। जहां छठ घाटों में खड़े होकर छठ व्रतियों ने भगवान भाष्कर के उदय होने का इंतजार किया। जहां सुबह होते ही उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर भगवान भाष्कर की पूजा अर्चना की। इसके साथ ही चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया।