पुलिस ने शुक्रवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर सघन छापेमारी अभियान चलाकर पांच फरारी वारंटी को गिरफ्तार किया। जानकारी थाना अध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने दी।उन्होंने बताया कि गिरफ्तार होने वालों में तीन फरारी अभियुक्त है। जबकि दो विभिन्न आपराधिक मामले के वारंटी है। पुलिस ने गुप्त सूचना पर सहदेवा, महदेवा, धनगढ़वा, चौधरी टोला व नवकटोला में छापेमारी कर उपरोक्त फरारी वारंटी को सोए अवस्था में गिरफ्तार किया। गिरफ्तार सभी वारंटियों को आज मोतिहारी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।