दरौदाप्रखंड क्षेत्र में नीलगाय के उत्पात से किसान बहुत ही परेशान हो गए हैं। नीलगाय द्वारा किसानों की फसलों को बहुत काफी मात्रा में क्षतिग्रस्त किया जा रहा है। बता दें कि वही इस संबंध में बताया जा रहा है कि प्रखंड क्षेत्र में नील गायों की संख्या अत्यधिक बढ़ जाने के कारण बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचा रहे हैं। पहले नील गायों की संख्या कम थी और वे गाँव से दूर खेतों, झाड़ियों और जंगलों में रहते थे तथा गाँव से दूरी वाले खेतों में लगी फसलों जैसे अरहर, गेहूं, मक्का आदि को ही नुकसान पहुंचाते थे। जबकि गाँव से लगे खेतों में किसान आलू मटर, सरसो आदि की खेती करते थे और वे फसलें सुरक्षित बच जाती थीं। अभी बहुत से झाड़ियों वाले क्षेत्रों में खेती होने लगी है।