दारौंदा थाना क्षेत्र के कमसड़ा गांव में शार्ट सर्किट से एक घर में आग लगने अनाज, कपड़ा सहित एक लाख की संपत्ति जलकर राख हो गई। बाद में ग्रामीणों के प्रयास से किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका घटना के संबंध में सूत्रों का कहना है कि घटना के बाद पीड़ित परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हो गए। बताया जाता है कि जगलाल महतो के परिवार के सदस्य रात भोजन करने के बाद सो गए थे। तभी उनकी झोपड़ी नुमा घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। अभी स्वजन कुछ समझ पाते तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और देखते ही देखते घर में रखे अनाज, कपड़ा समेत करीब एक लाख की संपत्ति जल कर बर्बाद हो गई।
