दारौंदा प्रखंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय दक्षिण मठिया स्थित चापाकल के हेड की चोरी बीती रात चोरों द्वारा कर ली गई। इस संबंध में सूत्रों का कहना था कि विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने बताया कि चोरों ने चापाकल का हेड सेट चोरी कर लिया है। इस कारण विद्यालय के बच्चों एवं आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को एमडीएम बनाने से लेकर पानी पीने में दिक्कत आएगी। घटना की सूचना पुलिस एवं संबंधित विभाग को दी गई है।