झारखण्ड राज्य के गिरिडीह से दशरथ महतो जी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा बताते है कि कन्या भ्रूण में दोषी कौन है?समाज में दिन प्रतिदिन स्त्री एवं पुरुषो के अनुपात में कमी हो रही है वर्तमान में 1000 पुरुषो के मुकाबले औरतो की संख्या 937 है,एक सर्वे के अनुसार हमारे देश में प्रतिवर्ष 10 लाख भ्रूण हत्याएं हो रही है,जगह-जगह खुले अस्पतालो में जाँच की आड़ में यह जघन्न काम किया जाता है,समाज में लड़कियो को परायाधन समझा जाता है ,भ्रूण हत्या की कुकृति में माँ पापा तो दोषी है ही साथ में इस काम को पेशा बनाने वाले भी और सरकार भी इसमें भागीदारी है,इसलिए सरकार को कड़ा कानून बनाना चाहिए,दोषियो को सजा देना चाहिए,पर यह तभी सफल होगा जब आम आदमी की धारणा में बदलाव आएगी।