बोकारो जिले से जे.एम्.रंगीला जी बिहार मोबाइल वाणी के द्वारा बताते है की अधिकारियो के उदासीनता से नही मिला वन भूमि पट्टा।वन अधिकार अधिनियम बने 8 वर्ष गुजर चुके है बावजूद इसके अधिकारियो के लापरवाही से इस कानून का क्रियान्वय सही ढंग से नही हो पा रहा है।इसका एक ज्वलंत उदहारण यह है की गोमिया प्रखंड के कुछ गाँवो के आदिवासी एवं गैर आदिवासी किसानो ने वन भूमि पट्टा का आवेदन दिया था।सारी कार्यवाही पूरी करने के बाद 24 आदिवासी का वन भूमि पट्टा बन कर तैयार है, फिर भी ये पट्टे गोमिया प्रखंड कार्यालय में पड़े हुए है पर अधिकारीयो ने इन पट्टो का वितरण नही किया है। गोमिया अंचल किसान सभा के सचिव विनय महतो ने जल्द ही इन पट्टो को वितरित करने की मांग प्रखंड विकाश पदाधिकारी, sdo तथा जिला उपयुक्त से की है।
