बोकारो:संपत दास बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बता रहे है की उमीदवा पंचायत में 10 वार्ड है और इसमें से 6 वार्ड में 6 महिला वार्ड सदस्य है,तथा 4 पुरुष सदस्य है। परन्तु इन 6 महिला सदस्यो में से कोई भी सदस्य अपनी मर्ज़ी से काम नहीं करती है महिना में जो आम सभा या बैठक होती है उसमे अपने मन से भाग ले सकती है पर होता यह है की इइसमें सिर्फ उनके पति ही भाग लेते है।और पति ही सारा काम करते है सिर्फ कठपुतली बना कर वार्ड सदस्य को रखा गया है पति जहाँ चाहे वहाँ पत्नी हस्ताक्षर करती है चाहे उसमे पते पत्नी को फसाय या नहीं फसाय इसलिए यदि महिला आरक्षण बिल पास भी हो जाता है फिर भी जो महिला अपने मन से राजनीती से जुड़ना चाहती है सिर्फ उन्हें ही जोड़ा जाना चाहिए ताकि महिला की जो भी अवाकशाकता हो वह सभी को मालूम हो सके।
