बोकारो:जी.एम.रंगीला का कहना है कि झारखण्ड आंदोलन में सैकड़ोँ लोगोँ ने अपनी जान दी है इसमें शहीद सुजन महतो का 22 वां शहादत दिवस समारोह 21 मार्च से 27 मार्च तक सप्ताहवयापिक कार्यक्रम के तहत आयोजित किया गया है। उक्त जानकारी देते हुए शहीद मेला-स्मारक समिति के अध्यक्ष गज लाल महतो तथा सचिव नारायण महतो ने बिहार मोबाइल वाणी को बताया कि 21 मार्च को शहीद बेदी पर माल्यार्पण तथा आनेवाले अतिथिओं का सम्बोधन होगा,22 मार्च को उपमर्प्रमुख कि टीम नागपुरी गीत पेश करेंगी वही 23 को झूमर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है,24 को हेमंत दुबे जागरण प्रस्तुत कर धर्म कि गंगा बहायेंगे 25 को कैलाश खोरठा लोक गीतोँ कि छठा भिखेरेंगे 26 को दर्शकोँ परम्पागत छौ नृत्य देखने का अवसर मिलेगा और 27 को रंगा रंग कार्यक्रम पेश किया जाएगा