गिरिडीह से राजेश कुमार जी झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी देना कहते है कि गिरिडीह में तीन दिवसीय पोलियो अभियान शुरू किया गया है।इसका उद्घाटन उपायुक्त और सिविल सर्जन ने संयुक्त रूप से किया।सिविल सर्जन ने बताया कि जिले में कुल 4,77,917 बच्चो को पोलियो ड्राप पिलाने का लक्ष्य किया गया है।इसके लिए जिले में 1897 बूथ बनाया गया है।जबकि 380 सुपरवाइजर और 860 वैसिनेटर को तैनात किया गया है।उन्होने बताया है कि शहरी क्षेत्रो में कुल 65 बूथ बनाये गए है।जबकि 177 सबडिपो बनाये गये है।सर्जन ने बताया की यह अभियान तीन दिवसीय है।