पश्चिमबंगाल के आसनसोल से भरत पासवान जी बिहार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताना चाहते है कि बसना पर्व पर मिला आदिवासी गाँव में पानी का तोफा। कोअल्टा नगरपालिका के अंतर्गत वार्ड संख्या 11 के प्रतिमोहना गाँव में रहने वाले आदिवासियो को बसना पर्व के पहले नल के द्वारा शुद्ध जल की आपूर्ति की गई।जिसके कारण ग्रामीणो में हर्ष देखा गया।कुल्टी के विधायक उज्जवल चटर्जी द्वारा नल खोल कर जल आपूर्ति योजना की शुरुआत की गई।इस योजना के लिए विधायक कोष से 10 लाख रुपये आबंटित किये गए थे।अभी तक यहाँ के लोग तालाब पर निर्भर थे।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आदिवासियो को मुख्य धारा में लाया जाये।