बिहार राज्य के जिला गिद्धौर से रंजन , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि आज भी समाज में पुरुषों का वर्चस्व इतना बढ़ गया है कि महिलाओं को वे सभी अधिकार मिलने चाहिए जो वे चाहती हैं। यह अधिकार महिलाओं को नहीं दिया जा रहा है और महिलाओं को वह अधिकार इसलिए नहीं मिल रहा है क्योंकि महिलाएं कम शिक्षित हैं और वे पुरुषों के डर से अपनी आवाज नहीं उठा पा रही हैं। जबकि घर की पूरी जिम्मेदारी घर की महिलाओं की है, बच्चों की देखभाल करना है, घर चलाना है, खेती-बाड़ी का काम करना है, ये सब जिम्मेदारी महिलाओं की है। लेकिन फिर भी पुरुष प्रधान समाज महिलाओं पर अपने अधिकार जताते रहते हैं, जिसके कारण महिलाओं को अभी भी आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत कमजोर माना जाता है। उसे बच्चों के पीछे खर्च करने की स्वतंत्रता नहीं दी जाती है, उसे अपनी पसंद के अनुसार काम करने की स्वतंत्रता नहीं दी जाती है, जिसके कारण महिलाएं अभी भी उसी स्थिति में जी रही हैं जैसे वह पहले जी रही थी।