बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन सिमुलतला थाना क्षेत्र के निवासी किशोर से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि सरकार ने तो महिलाओं को जमीन पर अधिकार दिया है। लेकिन जब तक महिला शिक्षित नहीं होगी और लाज का पर्दा हटा कर अपने अधिकार के लिए आगे नहीं बढ़ेंगी उन्हें अपना अधिकार नहीं मिलेगा। आज के आर्थिक युग में कोई मायके वाले अपने स्वेच्छा से महिला को हक़ नहीं देंगे। लेकिन महिला अपने मायके से संबन्ध नहीं खराब करना चाहती है। इसलिए अपने हक के लिए आगे नहीं आती। लेकिन अगर महिला के नाम पर भूमि हो तो वो ना केवल आर्थिक रूप से बल्कि उनका सर्वांगीण विकास संभव है। इसके साथ ही उन्होंने जानकरी दी की बिहार सरकार ने भूमि सर्वेक्षण का जो निर्णय लिया है। इसके लिए सरकार को लोगों में जागरूकता पैदा करने का प्रयास करना होगा। जागरूकता होगी तब ही लोग महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। लोगों को भी अब इस बात को स्वीकार करना चाहिए की महिला का भी संपत्ति में हक है और उन्हें अपनी इच्छा से उनका हक देना चाहिए