बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन सिमुलतला थाना क्षेत्र के निवासी मुकेश ठाकुर से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलाओं को भूमि का अधिकार होना चाहिए। इससे महिलाओं को लाभ होगा इसके साथ ही आने वाली पीढ़ी को भी लाभ होगा। लोग महिलाओं के नाम पर संपत्ति नहीं लेते हैं। लेकिन इससे उन्हें लाभ होगा ,कर में छुट भी मिलेगा। आज की महिलायें शिक्षा पर भी बहुत ध्यान दे रही हैं। पहले अशिक्षा पिछड़ापन का कारण था। लेकिन अब बदलाव आ रहा है। भूमि सर्वेक्षण से महिलाओं को लाभ मिलेगा। लेकिन महिलाओं को जमीन का कागज और थोड़ा अशिक्षित होने के कारण सर्वेक्षण में समस्या होगी।