बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड के कोल्हुआ पंचायत से रंजन ने मोबाइल वाणी के माध्यम से श्वेता से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया की महिलाओं को जमीन का अधिकार मिलना चाहिए। इससे परिवार और समाज दोनों का विकास होगा। आज के समय में महिलाएं सभी क्षेत्र में पुरुष की बराबरी कर रही हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि आज भी महिलाओं के साथ समाज में भेदभाव किया जाता है। इसे दूर करने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना बहुत जरूरी है। महिलाओं को संस्कृति और सभ्यता के अनुरूप चलना चाहिए। महिलाओं को भूमि अधिकार दिलाने के लिए महिला को एकजुट होना होगा