बिहार राज्य के जमुई ज़िला के बरहट प्रखंड के नुमर से आशुतोष पांडेय की बातचीत गिद्धौर मोबाइल वाणी के सामाजिक कार्यकर्ता सुनील कुमार राणा से हुई। ये कहते है कि शिक्षा बहुत ज़रूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में लड़कों की पढ़ाई पर ध्यान दिया जाता है। इसी कारण महिला पीछे है। जबकि ऐसा नहीं होना चाहिए। अभी सरकार जितनी सुविधा महिलाओं को हिस्सा दे रहे है ,उसमे महिलाएँ बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही है। महिलाओं को शिक्षित कर महिलाओं को विकसित किया जा सकता है।सरकार द्वारा महिलाओं की प्रगति में प्रयास किया जा रहा है। भूमि में महिलाओं को छूट मिला है ताकि लोग जागरूक हो। अगर और छूट दिया जाएगा तो लोग ख़ुशी से माँ या लड़की के नाम से जमीन लेंगे। पहले की पीढ़ी से महिला को पीछे रखा गया है लेकिन अभी बहुत सुधार हो चूका है ,महिला आगे बढ़ रही है