बिहार राज्य के जमुई ज़िला के बरहट प्रखंड से आशुतोष ,मोबाइल वाणी के माध्यम से रामचंद्र पंडित से बात कर रहे है। ये कहते है कि महिलाओं को मज़बूत बनाने के लिए शिक्षा ,आत्मबल और आत्मविश्वास ज़रूरी है। महिलाओं को मुख्य भूमिका निभाने नहीं दिया जा रहा है। महिलाओं को घर में बंधन में रखा है। यह ज्यादातर ग्रामीण क्षेत्रों में है। कुछ ही महिला है जो शिक्षा प्राप्त कर बाहर कार्य कर रही है। इन्ही महिलाओं को देखकर बाकियों को सीखना चाहिए। अन्य लोगों का दायित्व है कि महिलाओं को आत्मविश्वास से भरना चाहिए। बिना महिला के देश नहीं चलेगा। महिला पुरुष दोनों को सम्मान दिया जाए तो सुन्दर समाज से सुन्दर देश का निर्माण होगा। भेदभाव उच्च नीच की भावना से आता है। लोगों की नकारात्मक मानसिकता ही भेदभाव लाता है। मानसिकता सुधरेगी तो भेदभाव मिटेगा। लोगों को जागरूक होना ज़रूरी है