बिहार राज्य के जमुई ज़िला के बरहट प्रखंड से आशुतोष ,मोबाइल वाणी के माध्यम से श्री नुनेश्वर यादव से बात कर रहे है। ये कहते है कि महिलाओं को मज़बूत बनाने के लिए उन्हें शिक्षा मिलना चाहिए। केवल कानून बनाने से नहीं होगा ,जब तक सामाजिक सहयोग नहीं मिलेगा तब तक महिला आगे बढ़ नहीं सकती है। महिलाओं के साथ भेदभाव घर में ही होता है। शिक्षा के कारण ही महिला भेदभाव की शिकार होती है। इसीलिए शिक्षित करना ज़रूरी है। महिलाओं को जमीन में कानूनी अधिकार मिला है पर सरकार द्वारा सही व्यवस्था नहीं है। यह घर वालों पर निर्भर करता है कि महिला को जमीन मिले या नहीं। और पुरुष प्रधान महिला को भूमि नहीं देते है। सरकार लड़का लड़की को बराबर मान रहे है तो भूमि में भी बराबर का अधिकार है। कानून तो बना है पर अमल नहीं हो रहा है