गिद्धौर थाना क्षेत्र के पूर्वी गूगलडीह इलाके के मुखिया सुनीता देवी के घर से गिद्धौर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है।वही पुलिस इस दौरान मुखिया सुनीता देवी के घर से भी एक देसी कट्टा बरामद किया है। गिरफ्तार अपराधी की पहचान रविंद्र यादव छेदलाई इलाके के पूर्वी गुगुलडीह के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार गिद्धौर थाना पुलिस और एसएसबी सिमुलतल्ला को गुप्त सूचना मिली की एक अपराधी हथियार के साथ पूर्वी गुगुलडीह के मुखिया सुनीता देवी के घर पर मौजूद है।सूचना मिलते ही गिद्धौर थानाध्यक्ष बृजभूषण सिंह दलबल के साथ मुखिया के घर को चारों तरफ से घेर लिया और अपराधी को खदेड़ कर पकड़ लिया। इस दौरान पुलिस ने मुखिया सुनीता देवी की घर की तलाशी ली तो एक देशी कट्टा भी बरामद किया है। घटना के बाद मुखिया पति बबलू यादव और उसके भाई डब्लू यादव मौके से फरार हो गया।पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है।विस्तृत जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।