बिहार राज्य के जमुई जिला सिकंदरा प्रखंड से विजय कुमार मोबाइल वाणी के द्वारा कहते हैं कि देश में बार-बार महँगाई की खबर सुन कर आम लोग परेशान है।आम नागरिक के मुलभुत आवश्यकताओं पर महँगाई ने ऐसा असर छोड़ा है कि इसका डर हर व्यक्ति के मन में घर कर गया है।महँगाई का ये असर हुआ है कि लोग जरा से बातों पर अफवाहों के जाल में फँस कर उस बात को जरुरत से ज्यादा महत्ता देने लगते हैं।अफवाहों को कई बार लोगों पर हावी होते देखा गया है।अफवाहों से देश नागरिक समाज सबका नुकसान होता है। लेकिन इससे मुनाफ़ाखोर लोगों को कोई मतलब नहीं होता है।उन्हें बस अपने मुनाफे से मतलब होता है।आज संचार के सभी माध्यम इतने सशक्त हैं,इसके बावजूद इन अफवाहों में फँसे साक्षर और निरक्षर लोगों का भयावह दृश्य दिखा रहा है।इसलिए सरकार और प्रशासन को इस बात का पता लगाना चाहिए की ऐसी अफवाहों के पीछे कौन हैं ,और उनके मंशा क्या है।