उत्तरप्रदेश राज्य के बाँदा ज़िला से संवाददाता खेम सिंह को श्रमिक वाणी के माध्यम से ग्राम बासी के एक व्यक्ति ने बताया कि टीका बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखेगा। इसीलिए इन्होने अपने बच्चों का कोरोना टीकाकरण करवा दिया है। ये अपने बच्चों को भीड़भाड़ वाले इलाकों में जल्दी नहीं जाने देते है। टीका सुरक्षित है इसीलिए सभी बच्चों को टीका लगवाना चाहिए। अफवाहों में नहीं फँसे और टीका ज़रूर लगवाए।