हरियाणा से मोहन लाल जी ने हमारी वाणी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि वे नेत्रहीन हैं और उन्होंने स्नातक की पढ़ाई की है।उन्होंने बताया कि दृष्टिहीन व्यक्तियों के परिजन ही उनके साथ भेद भाव करते हैं इसलिए दृष्टिहीन भाई -बहनों को यह दिखाना चाहिए कि वे भी किसी से कम नहीं।
हरियाणा के महेंद्रगढ़ इलाके से आशा राम जी हमारी वाणी के माध्यम से बताते हैं कि वे कक्षा ग्यारवीं के विद्यार्थी हैं। हरियाणा या किसी अन्य स्थान से यदि किसी व्यक्ति को कंप्यूटर ट्रेनिंग ,म्यूज़िक या क्राफ्ट के ट्रेनिंग लेनी हो तो इनसे संपर्क कर सकते हैं ।
