उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ से दीपक जी ने हमारी वाणी के माध्यम से बताया कि समस्त भारतवर्ष में शिविरों का आयोजन किया जाता है जिसके तहत सभी दिव्यांग भाइयों के बीच विभिन्न प्रकार की समग्री वितरित की जाती है। दीपक जी ने इसके लिए एक टोल फ्री नंबर (18001805129) की जानकारी दी।

उत्तर-प्रदेश आजमगढ़ से सोनू गुप्ता जी हमारी वाणी के माध्यम से बता रहे है कि यूनिक कार्ड से सरकारी सुविधाओं का लाभ मिलता है।

उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ जिला से दीपक ने हमारी वाणी के माध्यम से कलर चेकर के विषय में जानकारी दिया।इसके माध्यम से रंग की पहचान की जाती है।

उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ से दीपक ने हमारी वाणी के माध्यम से बताया डेजी प्लेयर के विषय में जानकारी दिया

उत्तर-प्रदेश के अगमगढ़ से दीपक कुमार ने हमारी वाणी के माध्यम से सुगम्य पुस्तकालय का जानकारी दिया।

उत्तर-प्रदेश राज्य के आजमगढ़ से दीपक कुमार ने हमारी वाणी के माध्यम से बताया कि ये हमारी वाणी को बहुत बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं ,क्यूंकि ये लोगों को विभिन्न प्रकार की जानकारियाँ उपलब्ध कराता है। यह एक ऐसा मंच है जहाँ सभी लोग अपनी बात रखते हैं और लाभान्वित होते हैं।

उत्तर-प्रदेश आजमगढ़ से सोनू गुप्ता ने हमारी वाणी के माध्यम से बताया कि शमशाद भाई ने पूछा है अगरबत्ती,मोमबत्ती बनाने का ट्रेनिंग सेंटर कहाँ है ?तो,इसकी ट्रेनिंग दिल्ली,मुंबई,लखनऊ एवं बिहार में भी है। इसके बारे में और अधिक जानकारी चाहिए तो विकलांगता हेल्प लाइन का टोल फ्री नंबर 180030020469 पर फ़ोन कर जानकारी ले सकते हैं.

उत्तर-प्रदेश से आज कारन ने हमारी वाणी के माध्यम से वोडाफोन से अन्य नंबर को रिचार्ज करने की विधि साझा किया।

उत्तर-प्रदेश के आजमगढ़ जिला से रवि राय ने हमारी वाणी के माध्यम से रिलायंस विकलांगों के लिए एक पत्रिका उब्लब्ध कराती है ,पंद्रह दिनों के अंतराल में। इस पत्रिका में देश एवं दुनियाँ की जानकारियाँ होती है इसे प्राप्त करने के लिए 18004198800 पर कॉल कर के रजिस्ट्रेशन करवाना होता है।

उत्तर-प्रदेश आजमगढ़ से शमशाद अहमद हमारी वाणी के माध्यम से जानना चाहते हैं कि अगरबत्ती बनाना,मोमबत्ती बनाना,चेयर बुनने इत्यादि सिखाने के लिए ट्रेनिंग सेंटर की जानकारी चाहिए। किसी के पास है तो कृपया बताइये।