- भारतीय जनता पार्टी की प्रख्यात नेता और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दिल का दौरा पड़ने से नई दिल्ली में निधन। - विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने सुषमा स्वराज के निधन पर शोक व्यक्त किया। - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 के संसद में पारित होने को महत्वपूर्ण अवसर बताया, कहा- लोगों के लिए बेहतर कल आने वाला है। - क्रिकेट में, भारत ने वेस्टइंडीज को अंतिम और तीसरे ट्वेंटी-20 मैच में हराकर श्रृंखला जीती।
- देशभर में लोगों ने संविधान के अनुच्छेद-370 हटाने और जम्मू कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित करने के केन्द्र सरकार के प्रस्ताव का स्वागत किया। - जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य की सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। - सरकार जम्मू कश्मीर पुनर्गठन विधेयक 2019 को विचार और पारित कराने के लिए आज लोकसभा में पेश करेगी। - उच्चतम न्यायालय अयोध्या में राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मुद्दे पर आज से रोजाना सुनवाई शुरू करेगा। - भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा तथा अंतिम ट्वेंटी-ट्वेंटी क्रिकेट मैच आज शाम गुयाना में खेला जाएगा।
- विदेश मंत्री ने जोर देकर कहा - जरूरत पड़ी तो कश्मीर पर कोई भी बातचीत केवल द्विपक्षीय और पाकिस्तान के साथ ही होगी। - भारत ने पाकिस्तान से कहा - कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच बिना किसी बाधा के उपलब्ध कराए। - राज्यसभा ने गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम संशोधन विधेयक पारित किया। - उच्चतम न्यायालय ने कहा - उन्नाव दुष्कर्म पीडि़ता का परिवार उसे लखनऊ से दिल्ली के एम्स में स्थानांतरित करने के बारे में फैसला ले सकता है। - वड़ोदरा में बाढ़ की स्थिति में सुधार। - थाइलैंड ओपन बैडमिंटन प्रतियोगिता के पुरुष सिंगल्स के क्वॉर्टर फाइनल में आज बी. साईंप्रणीत का मुकाबला जापान के कांटा सुनेमाया से होगा।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा--कश्मीर के लोग मुख्यधारा में शामिल होने को उत्सुक है और जो लोग नफरत फैलाते हैं वे अपने नापाक इरादों में कभी कामयाब नहीं होंगे। - मन की बात कार्यक्रम में अपने विचार साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने वर्ष 2019 को अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत के लिए उपयोगी बताया। - कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी०एस० येडियुरप्पा विधानसभा में शक्ति परीक्षण का सामना करेंगे। - छत्तीसगढ़ के बस्तर डिविजन के सुकमा जिले में 14 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। - एम.सी. मेरीकॉम ने इंडोनेशिया में प्रेसिडेंट कप मुक्केबाजी टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता।
- : चंद्रयान-2 का प्रक्षेपण सफल, अंतरिक्ष की कक्षा में पहुंचा, देशभर में खुशी की लहर। -: सरकार का 50 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश। बुनियादी ढांचा, शिक्षा और सामाजिक न्याय सहित मुख्य क्षेत्रों के विकास पर जोर। -: सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा-सरकार समाज के सभी वर्गों के कल्याण में कोई कसर नहीं छोड़ रही। -: जापान में प्रधानमंत्री शिंजो आबे को संसद के ऊपरी सदन में फिर बहुमत लेकिन संविधान संशोधन करने लायक बहुमत नहीं। -: भारतीय टीम के दौरे से पहले इंडिया-ए ने वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ 4-1 से वनडे सीरीज जीती।
- : कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस-जनता दल-(सेक्यूलर) गठबंधन के नेताओं का असंतुष्ट विधायकों तक पहुंचने का प्रयास तेज। - : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विधि विशेषज्ञों से गरीबों के लिए आसानी से कानूनी सहायता सुनिश्चित करने को कहा। - : देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर भागों में लगातार बारिश का प्रकोप जारी। - : विम्बल्डन टेनिस में आज महिला सिंगल्स फाइनल में सेरेना विलियम्स और सिमोना हालेप आमने-सामने होंगी।
- यक्तिगत डाटा की सुरक्षा के लिए डाटा सुरक्षा का विस्तृत विधेयक तैयार किया जा रहा है। - आदर्श स्टेशन योजना के अन्तर्गत उन्नयन के लिए बारह सौ से अधिक रेलवे स्टेशन की पहचान की गई। - उच्चतम न्यायालय ने मेघालय सरकार को राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा लगाए गए एक सौ करोड़ रुपये के जुर्माने को जमा करने का निर्देश दिया। - महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में तिवरे बांध टूटने से आई बाढ़ में मरने वालों की संख्या सात हुई, 24 अन्य लापता। - लीबिया के त्रिपोली में हवाई हमले में 40 लोग मारे गए, 80 घायल। - ब्राजील 21वीं बार टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची, अर्जेंटीना को 2-0 से हराया
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन से अलग अमरीका, दक्षिण अफ्रीका और सउदी अरब के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बातचीत की। - केन्द्रीय मंत्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर में राष्ट्रपति शासन की अवधि बढ़ाने का प्रस्ताव पेश किया। - जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा--देश में नदियों की साफसफाई का अभियान जोरशोर से चलाया जायेगा। - भारत ने आतंकवादियों द्वारा सोशल मीडिया के उपयोग पर संयुक्त राष्ट्र में चिंता व्यक्त की। - गुजरात और महाराष्ट्र के अनेक हिस्सों में दक्षिण पश्चिम मॉनसून के कारण भारी बारिश। - टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा नौवीं बार पेनाल्टी शूटआउट में पहुंचा ब्राजील, पराग्वे को 4-3 से हराया
सऊदी अरब: महिलाओं की अनोखी शर्त- नौकरी और ड्राइविंग की मिलेगी आजादी, तभी करेंगी शादी सऊदी अरब में जैसे इस्लामिक देश में धीरे-धीरे ही सही लेकिन अब महिलाओं की स्थिति में सुधार आ रहा है. अब वे अपनी शर्तों पर जी रही हैं. खुद की खुशी और आजादी के बारे में सोच रही हैं. इसलिए तो उन्होंने अपनी जिंदगी का अहम पड़ाव निकाह में खुद को नजरअंदाज नहीं किया है. इसलिए तो अब शादी के बाद ड्राइविंग, पढ़ाई-लिखाई, नौकरी और घूमने-फिरने की आजादी के लिए अब वे बाकायदा पति के साथ कॉन्ट्रैक्ट कर रही हैं. वे ऐसा इसलिए कर रही हैं, ताकि शादी के बाद किसी भी तरह का कोई विवाद पैदा न हो.
ब्रिटेन: महिलाओं ने लिया बच्चे न पैदा करने का फैसला, जलवायु परिवर्तन को लेकर दुनिया भर में चिंता चताई जा रही है. इसको लेकर कई तरह के कदम भी उठाए जा रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद अभी तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया हैं. लिहाजा ब्रिटेन में जलवायु परिवर्तन के लिए काम करने वाले एक संगठन की महिलाओं ने बच्चा पैदा नहीं करने का फैसला लिया है. इनका कहना है कि वह नहीं चाहती हैं कि आने वाली पीढ़ियों को ग्लोबल वॉर्मिंग से कोई नुकसान उठाना पड़े. इस संगठन में शामिल महिलाओं ने कहा है कि जलवायु परिवर्तन गंभीर समस्या बनती जा रही है. उन्हें दुनिया में सूखे, अकाल, बाढ़ और ग्लोबल वार्मिंग का डर सता रहा है. ऐसे में वो चाहते हैं कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन की गुणवता बेहतर हो.
