जिला धनबाद के तोपचांची प्रखंड से फर्केश्वर महतो ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है।की खेड़ा-बड़ा के अंतर्गत अवेध महुवा शराब की दर्जनो भट्टी कई वर्षो से संचालित हो रहे है.लेकिन थाना और विभाग के द्वारा छापामारी नहीं करने से प्रति दिन हजारो लीटर अवेध शराब की बिक्री हो रही है।जिससे पंचायत के अंतर्गत सामाजिक,धार्मिक क्षेत्रो में इसका असर पड़ रहा है। और कम उम्र के बच्चे भी शराब के लत में फसते जा रहे है।अत:इससे रोकने का प्रयास किया जाए।
