जिला धनबाद के तोपचाची प्रखण्ड से फर्गेश्वर महतो जी ने झारखण्ड मोबाइल वाणी के माध्यम से चार दिवसीय क्षमता वर्धन कार्यशाला के संपन्न होने कि पुष्टि की और कहा कि उक्त कार्यशाला में मनरेगा अधिनियम के अंतर्गत भोजन के अधिकार,समानता का अधिकार, ग्राम सभा के अधिकार तथा अधिनियम,ए.एस.सी.पि. के अधिकार के बारे में जानकारी देने की मुहिम छेड़ी गयी है। कार्यक्रम में ज़ेवेअर कुजूर,शिवनंदन विश्वकर्मा,आदि गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।
