धनबाद,तोपचांची से फर्केश्वर महतो मोबाइल वाणी के माध्यम से कहना चाहते है कि जन सहयोग से लगाया गया पौधा देखने पहुचे वी.डी.ओ।तोपचांची प्रखंड के खेराबेरा गाँव में जन सहयोग से 3000 पौधे लगाए गये।इस काम को देखते हुए धनबाद जिला कृषि पदाधिकारी डॉ.सुभाष सिंह,प्रखंड विकास पदाधिकारी तोपचांची,अखिलेश कुमार,प्रखंड कृषि पदाधिकारी मनोज कुमार ने रूपक महतो के द्वारा लगाये गए पौधो का सराहना किया। डॉ.सिंह ने मोबाइल वाणी के प्रतिनिधि से बात करते हुए कहा की ऐसे ही पुरे देश में पर्यावरण पे काम करने की जरुरत है। और इस काम के लिए रूपक महत को शाबाशी देते हुए कहा की बंजर भूमि में पौधे लगाना और सिचाई के लिए पानी लाना बहुत बड़ी और साहस का काम है।
