झारखण्ड राज्य के बोकारो जिला के कसमार प्रखंड से रेखा देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जलवायु परिवर्तन बहुत बड़ी समस्या है।जलवायु परिवर्तन के कारण भूमि का जल स्तर बहुत नीचे चला गया है।साथ ही उद्यौगिक जिला होने के कारण बोकारो स्टील प्लांट,कोइलरी बारूद कारखाना,थर्मल प्लांट,उद्योग,धंधे से होने वाले प्रदुषण की मार ग्रामीण इलाकों को झेलना पड़ता है।इसलिए सभी समुदाय एवं ग्रामीण लोगों को मिलकर इस समस्या से निकलने के लिए कार्य करना चाहिए और बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।
